1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War News: रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, रेल और इमारतों को बनाया निशाना, 22 मरे, 50 घायल

Russia Ukraine War News: रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, रेल और इमारतों को बनाया निशाना, 22 मरे, 50 घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 25, 2022 06:50 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 09:37 am IST

Russia Ukraine War News: पूर्वी यूक्रेन में ट्रेन और इमारतों को निशाना बनाया गया। इस मिसाइल हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 लोग घायल हो गए।

Russia Attack on Ukraine- India TV Hindi
Russia Attack on Ukraine Image Source : INDIA TV

Highlights

  • निकोपोल और मारहनेटस शहरों में बमबारी की
  • पूर्वी यूक्रेन में ट्रेन और इमारतों को निशाना बनाया गया
  • ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी हमले की जानकारी

Russia Ukraine War News: रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। इस बात की जानकारी अमेरिका ने पहले ही दे दी थी कि रूस हमले फिर तेज करने वाला है। इसी 

रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस मिसाइल हमले में पूर्वी यूक्रेन में ट्रेन और इमारतों को निशाना बनाया गया। इस मिसाइल हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर ज़ेलेंस्की ने 24 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी। जेलेंस्की ने बताया कि "(मध्य) निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर रूस ने मिसाइल हमला किया है। इस हमले में 22 लोग मारे गए और लगभग 50 घायल हो गए।

निकोपोल और मारहनेटस शहरों में बमबारी की

युद्ध के मोर्चे पर पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले जारी हैं। मिसाइल हमले से ठीक पहले पिछले 24 घंटे में रूसी सुरक्षा बलों ने दोनेत्सक प्रांत के कई शहरों और गांवों में हमले किए जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दोनेत्सक प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण में दिप्रोपेत्रोव्सक क्षेत्र में रूसी सेना ने निकोपोल और मारहनेटस शहरों में बमबारी कर कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया। दिप्रोपेत्रोव्सक के गवर्नर वेलेंटाइन रेजीनिचेनको ने बताया कि हमलों में दो लोग घायल हो गए। रूसी सैनिकों ने जापोरिज्जिया शहर में भी गोलाबारी की जिसमें कई इमारतों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

रूसी हमले की पहले से ही जताई जा रही थी आशंका

उधर, यूक्रेन ने रूस से जारी युद्ध के बीच बुधवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी बीच यूक्रेन पर रूसी हमले के 6 महीने भी पूरे हो गए। कीव के निवासी बुधवार सुबह सायरन सुनकर जागे थे। अधिकारियों ने राजधानी में बड़े जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि आशंका थी कि रूस राष्ट्रीय अवकाश के मद्देनजर बमबारी कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों से सतर्क रहने को कहा था। रूस के मिसाइल हमले से पहले जेलेंस्की ने एक बयान में कहा था कि ‘रूस के उकसावे की कार्रवाई और बर्बर हमले की आशंका है। कृपया सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। सायरन पर ध्यान दें। आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें। याद रखें- हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे।’ आशंका सही साबित हुई और रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार मिसाइल हमला कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश