1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. क्या रूस करेगा न्यूक्लियर अटैक? किया परमाणु बल का अभ्यास, पुतिन के इस कदम से दुनिया में हड़कंप

क्या रूस करेगा न्यूक्लियर अटैक? किया परमाणु बल का अभ्यास, पुतिन के इस कदम से दुनिया में हड़कंप

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 27, 2022 07:02 am IST,  Updated : Oct 27, 2022 07:02 am IST

Russia Ukraine War News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को 'सामरिक परमाणु बल' का अभ्यास देखा। रूस के इस कदम से एक बार फिर दुनिया में यह चिंता बढ़ गई है कि क्या रूस परमाणु हमला करेगा? इस पर यूक्रेन ने कहा कि रूस गुप्त रूप से इस पर काम कर रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रुसी राष्ट्रपति पुतिन- India TV Hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रुसी राष्ट्रपति पुतिन Image Source : FILE

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 8 महीने बीत गए, लेकिन किसी नतीजे पर न​हीं पहुंची है। भारत सहित दुनिया के कई देशों ने जंग की बजाय बातचीत से समाधान निकालने की बात कही है। लेकिन इसी बीच पुतिन के एक कदम से दुनिया में हड़कंप मच गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को 'सामरिक परमाणु बल' का अभ्यास देखा। इसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के लॉन्च आदि भी शामिल थे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्रेमलिन ने बताया कि जो अभ्यास किया गया है, वो परमाणु युद्ध के खतरों का जवाब देने के लिए हर वक्त तैनात रहता है। परमाणु हमलों की चेतावनी के बीच पुतिन के इस कदम से दुनिया सकते में हैं। किसी गंभीर खतरे की आहट देखते हुए अमेरिका ने एक बार फिर रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चेताया और कहा है कि यह अविश्वसनीय रूप से एक गंभीर गलती होगी।

रूस क्यों कर सकता है परमाणु हमला?

रूस हमेशा कुछ अप्रत्याशित ही करता है। आठ महीने पहले जब रूस यह चेतावनी दे रहा था कि वह यूक्रेन पर हमला कर देगा। तब दुनिया यही कह रही थी कि यह दौर जंग का नहीं है। ऐसे में रूस केवल धमकी ही दे रहा है। उस समय रूस ने बेलारूस के साथ मिलकर फाइटर जेट उड़ाकर भी शक्ति प्रदर्शन किया था। तब भी यही माना जा रहा था कि जंग के हालात तो नहीं बनेंगे। लेकिन 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिए और अब 8 महीने गुजर गए। पूरी दुनिया को जिस हमले की इतनी उम्मीद नहीं थी, वो रूस ने किया। ऐसे में रूस द्वारा परमाणु हमले की चेतावनी देना, परमाणु बल का अभ्यास पुतिन द्वारा देखना, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि पुतिन के इस कदम से दुनिया में हड़कंप है।

जेलेंस्की ने रूस पर ईरानी ड्रोन के इस्तेमाल का आरोप लगाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर युद्ध में ईरानी ड्रोन करने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस ने लगभग 400 ड्रोनका उपयोग किया है। 

यूक्रेन का दावा, परमाणु संयंत्र में कुछ गुप्त काम कर रहा है रूस

रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है या नहीं, इस पर बाइडेन प्रशासन ने पहले कहा था कि रूस ने नोटिस दिया है कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं का नियमित अभ्यास करना चाहता हैं। वहीं यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा ऑपरेटर ने दावा किया कि उसका पड़ोसी यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कुछ गुप्त काम कर रहा है।

जानिए रूस के परमाणु हथियार के उपयोग पर बाइडेन ने क्या कहा

बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि 'मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर रूस सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो वह अविश्वसनीय रूप से गंभीर गलती करेगा।' यहां बाइडेन इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या रूस 'डर्टी बम' या परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश