1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: पाकिस्तानी छात्रा को भारतीय अधिकारियों ने यूक्रेन से निकाला, प्रधानमंत्री मोदी को कहा- धन्यवाद

Russia Ukraine News: पाकिस्तानी छात्रा को भारतीय अधिकारियों ने यूक्रेन से निकाला, प्रधानमंत्री मोदी को कहा- धन्यवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2022 08:41 am IST,  Updated : Mar 09, 2022 08:41 am IST

भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान छात्रा आसमा शफीक को यूक्रेन की राजधानी कीव से सुरक्षित बचाया है और इसके बाद छात्रा ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। 

पाकिस्तानी नागरिक आसमा शफीक- India TV Hindi
पाकिस्तानी नागरिक आसमा शफीक Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच भारत का ऑपरेशन गंगा जारी है
  • भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी छात्रा को भी बचाया है
  • पाकिस्तानी छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा भी किया है

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में भारत के भी कई छात्र फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 4 मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा था। भारत सरकार लगातार छात्रों को बचाने के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच पाकिस्तानी छात्रा का भी एक वीडियो सामने आया है। पाकिस्तान इस मुश्किल समय में भी अपने छात्रों को बचाने के लिए आगे नहीं आया है। 

भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान छात्रा आसमा शफीक को यूक्रेन की राजधानी कीव से सुरक्षित बचाया है और इसके बाद छात्रा ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। न्यूज़ एजेंसी 'ANI' को सूत्रों ने बताया, आसमा को भारतीय अधिकारियों ने बचा लिया है और देश से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में हैं। वह जल्द ही अपने परिवार के साथ फिर से मिल जाएंगी।'

रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन के सुमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकल लिया गया है, सभी छात्र पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वह पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश