1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: यूक्रेनी औरतों का रेप करो! रूसी महिलाएं अपने सैनिक पतियों से बोलीं

Russia Ukraine War: यूक्रेनी औरतों का रेप करो! रूसी महिलाएं अपने सैनिक पतियों से बोलीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2022 10:25 am IST,  Updated : Apr 15, 2022 10:38 am IST

रूस की एक महिला ने अपने सैनिक पति को यूक्रेनी महिलाओं से रेप करने की बात कही है। रूसी महिला ने अपने पति से यह भी कहा कि यह सब करते हुए वो अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : AP FILE PHOTO

Highlights

  • रूस यूक्रेन के बीच 51 दिन से जारी है जंग
  • 'रूसी सैनिकों ने मेरा रेप किया और मेरे पति को मार दिया'
  • पुतिन के सैनिकों की हैवानियत आई सामने

Russia Ukraine War: रूस-युक्रेन युद्ध को आज 51 दिन होने को आ गए हैं। दोनों देश ना तो झुकने के लिए तैयार हैं ना ही बातचीत के जरिए शांति स्थापना के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं। इस बीच युद्ध के दौरान यौन हिंसा से जुड़ी खबरें भी सामने आने लगी हैं। यूक्रेन की न्यूज वेबसाइट Ukrinform.net. की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है और ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो बताते हैं कि यूक्रेन की महिलाओं का रूसी सैनिकों ने बलात्कार किया है।

इंटरसेप्टर पर रिकॉर्ड बातचीत वायरल

रूस की एक महिला ने अपने सैनिक पति को यूक्रेनी महिलाओं से रेप करने की बात कही है। रूसी महिला ने अपने पति से यह भी कहा कि यह सब करते हुए वो अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे। असल में, द सिक्योरिटी सर्विस ऑफ द यूक्रेन के इंटरसेप्टर ने रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है। इसमें रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच यूक्रेनी महिलाओं संग रेप करने की बातचीत सुनी जा सकती है। बातचीत का यह ऑडियो टेलीग्राम चैनल पर भी वायरल है। ऑडियो क्लिप इस बात को दर्शाता है कि युद्ध का समर्थन करने वाले 80 फीसदी रूसी यूक्रेनी महिलाओं संग रेप को भी जायज़ मानते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि रूसी महिला अपने सैनिक पति से बोल रही है कि यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो। 

पति के सामने किया था रेप

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की 50 साल की महिला एना ने बताया था कि बंदूक के दम उसके पति के सामने रूसी सैनिक ने उसका रेप किया था। बाद में महिला के पति की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। एना ने बताया था कि रूसी सैनिकों के जाने के बाद उन्हें ड्रग्स और वियाग्रा की खाली शीशियां मिली थीं। एना का कहना था कि रूसी सैनिक हत्यारे हैं। वे हमेशा नशे में धुत रहते हैं। उनमें से ज्यादातर हत्यारे, बलात्कारी और लुटेरे हैं। 

पीड़ित महिला पश्चिमी कीव से 70 किमी दूर एक गांव की निवासी है। महिला के मुताबिक हमलावर एक युवा और दुबला-पतला चेचेन फाइटर था जो युद्ध में रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे हैं। उसने बताया कि 7 मार्च को एक विदेशी सैनिक उसके घर घुस आया। महिला ने कहा, 'बंदूक की नोक पर वह मुझे बगल के एक घर में ले गया। उसने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो नहीं तो गोली मार दूंगा। वह मुझे धमका रहा था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह मुझे मार देगा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया।' 

'अपनी सुरक्षा के लिए रेप कर सकते हो'

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सैनिक अपनी पत्नी से पूछता है कि क्या मुझे सचमुच में किसी का रेप करना चाहिए, तो उसकी वाइफ कहती है कि हां तुम अपनी सुरक्षा में ये सब कर सकते हो। यह ऑडियो उस समय सामने आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों पर सैकड़ों महिलाओं के साथ रेप करने और बच्चों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश