1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस को रोकना पड़ा हमला, यूक्रेन में अमोनिया गैस प्लांट लीक

Russia Ukraine War: रूस को रोकना पड़ा हमला, यूक्रेन में अमोनिया गैस प्लांट लीक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 03:01 pm IST

सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है। सुमीखिमप्रोम संयंत्र शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 263,000 है और हाल के हफ्तों में यह रूसी सैनिकों की निरंतर गोलाबारी का निशाना बना है। 

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : PTI

पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में एक रासायनिक संयंत्र में अमोनिया गैस के रिसाव से पांच किलोमीटर से अधिक के दायरे वाला क्षेत्र संदूषित हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूमी के क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो ज्यिवित्स्की ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिसाव का कारण क्या है। सुमीखिमप्रोम संयंत्र शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाहरी इलाके में स्थित है, जिसकी आबादी लगभग 263,000 है और हाल के हफ्तों में यह रूसी सैनिकों की निरंतर गोलाबारी का निशाना बना है। अधिकारियों ने सूमी में लोगों से बचाव के लिए एहतियात बरतने का आग्रह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोप के सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए अपनी आगामी यूरोप यात्रा के दौरान पोलैंड भी जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइडन बुधवार को वाशिंगटन से ब्रसेल्स रवाना होंगे और फिर वहां से पोलैंड जाएंगे, जहां वह इन देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

यूक्रेन संकट में पोलैंड एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है। वह हजारों अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी कर रहा है। साथ ही पिछले कुछ दशकों में यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट के बीच वह किसी भी अन्य देश की तुलना में यूक्रेन से पलायन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा संख्या में शरण दे रहा है। पोलैंड ने 20 लाख से अधिक लोगों को शरण दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश