1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine war: यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले के बाद क्या कहा फ्रांस के राष्ट्रपति ने? पढ़ें पूरी खबर

Russia Ukraine war: यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले के बाद क्या कहा फ्रांस के राष्ट्रपति ने? पढ़ें पूरी खबर

 Published : Jun 28, 2022 06:33 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 07:21 pm IST

Russia Ukraine war: रूस के यूक्रेन में एक शॉपिंग मॉल पर हमला करने को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति ने इसकी बेहद निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कामय रखे जाने की बात कही।

French President Emmanuel Macron(File Photo)- India TV Hindi
French President Emmanuel Macron(File Photo) Image Source : AP

Highlights

  • "रूस युद्ध नहीं जीत सकता और उसे जीतना भी नहीं चाहिए"
  • "जब तक जरूरी होगा, तब तक करेंगे यूक्रेन का समर्थन"

Russia Ukraine war: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध नहीं जीत सकता और उसे जीतना भी नहीं चाहिए। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब रूस ने यूक्रेन के एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाकर मिसाइलों की बारिश की। इस घातक रूसी हमले में18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए हैं। जर्मनी में G-7 शिखर सम्मेलन के अंत में अपनी स्पीच में मैक्रों ने कहा कि सात इंडस्ट्रियलाइज्ड लोकतंत्र यूक्रेन का समर्थन ‘‘उस समय तक करते रहेंगे, जब तक यह जरूरी हो।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कामय रखा जाएगा। 

हमले के वक्त मॉल में 1,000 से अधिक खरीदार और कर्मचारी थे

एमैनुअल मैक्रों ने कहा, ‘‘रूस जीत नहीं सकता और न ही उसे जीतना चाहिए।" यूक्रेन ने इस हमले को यूरोपीय इतिहास के सबसे दुस्सासहपूर्ण हमलों में से एक बताया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमेनचुक शहर में मॉल में दोपहर के वक्त 1,000 से अधिक खरीदार और कर्मचारी थे। हालांकि, हमले के बाद लगी भीषण आग को बुझा दिया गया है, पर मलबे से अभी भी धुएं का उठना जारी है। बचावकर्मियों द्वारा सुलगते मलबे में छानबीन शुरू करने के बाद हताहतों की संख्या बढ़ गई है। 

"रूस की यह कार्रवाई यूक्रेन द्वारा उकसाने वाली घटना"

इलाके के गवर्नर दिमित्रो लुनिन ने कहा है कि हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 59 लोगों को तुरंत मेडिकल मदद देकर, उनमें से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिसाइल हमले पर रूसी सरकार की पहली टिप्पणी में, संयुक्त राष्ट्र में देश के पहले उप स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पॉलींस्की ने कई विसंगतियों का आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि यह कार्रवाई यूक्रेन द्वारा उकसाने वाली घटना थी। भले ही चार महीने से जारी युद्ध में शॉपिंग मॉल, थिएटर, अस्पताल, किंडरगार्टन और अपार्टमेंट प्रभावित हुए हैं, लेकिन रूस ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि वह नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश