1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine war: क्या यूक्रेन को तबाह कर देगा रूस का ये खूंखार जनरल? पुतिन ने सौंपी सेना की कमान

Russia Ukraine war: क्या यूक्रेन को तबाह कर देगा रूस का ये खूंखार जनरल? पुतिन ने सौंपी सेना की कमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 10:41 am IST,  Updated : Apr 11, 2022 10:46 am IST

जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव ही अब यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों की कमान संभालेंगे। दिवोर्निकोव के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद आक्रामक और खूंखार हैं।

 general Alexander Dvornikov with Vladimir Putin- India TV Hindi
 general Alexander Dvornikov with Vladimir Putin Image Source : AP

Highlights

  • पुतिन ने जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को रूस का नया कमांडर बनाया
  • दिवोर्निकोव ने ही यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश दिया था
  • एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को माना जाता है आक्रामक जनरल

मास्को: रूस और यूक्रेन के बीच 47 दिनों से जंग जारी है। इस जंग का अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है लेकिन यूक्रेन से तबाही की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। यूक्रेनी नागरिकों की लाशों से शहर पटे पड़े हैं। इस बीच खबर मिली है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को रूस का नया कमांडर बनाया है। ये वही जनरल हैं, जिन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश दिया था।

जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव ही अब यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों की कमान संभालेंगे। दिवोर्निकोव के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद आक्रामक और खूंखार हैं। बता दें कि रूस ने यूक्रेन में जल, थल और वायु सैन्य इकाइयों के तालमेल के लिए एक सेंट्रल कमान का गठन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से ये पता लगा है कि सीरिया और अन्य युद्ध स्थलों पर एलेक्सजेंडर का व्यवहार काफी क्रूरता से भरा रहा है। एलेक्सजेंडर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में रूसी सेना में एक प्लाटून कमांडर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई अहम भूमिकाएं रूसी सेना में निभाईं। साल 2015 में सीरिया में उन्होंने रूसी सेना का नेतृत्व किया था। 

ये वो दौर था जब रूसी सेना ने पूर्वी अलेप्पो पर जमकर बम बरसाए थे, जिसमें कई नागरिकों को गंभीर नुकसान हुआ था। इसके बाद साल 2016 में एलेक्सजेंडर को द हीरो ऑफ रसिया मेडल से नवाजा गया था, जोकि रूस के सबसे बड़े अवॉर्ड में से एक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश