1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए साइमन हैरिस, अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड

आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए साइमन हैरिस, अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड

 Published : Apr 10, 2024 08:14 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 08:14 am IST

आयरलैंड में नए प्रधानमंत्री का चुनाव हो गया है। साइमन हैरिस अब आयरलैंड के नए पीएम होंगे। लियो वराडकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद हैरिस को नया पीएम चुना गया है।

आयरलैंड के नए पीएम साइमन हैरिस (फाइल फोटो)- India TV Hindi
आयरलैंड के नए पीएम साइमन हैरिस (फाइल फोटो) Image Source : AP

Irish Prime Minister Simon Harris: आयरलैंड ने नया प्रधानमंत्री चुन लिया है। देश की सत्तारूढ़ फाइन गेल पार्टी ने साइमन हैरिस को नया प्रधानमंत्री चुना है। सांसद साइमन हैरिस मंगलवार को संसद में मतदान के जरिए आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। महज 37 साल की उम्र में अयरलैंड का पीएम बन हैरिस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली है। 

वराडकर की जगह लेंगे हैरिस

वराडकर ने पिछले महीने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। वराडकर की सरकार में साइमन हैरिस उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। हैरिस मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। आयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में सांसदों ने 69 के मुकाबले 88 वोट से हैरिस के 'ताओसीच' या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। आयरलैंड में अगले साल संसदीय चुनाव होने हैं। इस लिहाज नए प्रधानमंत्री के पास लगभग एक साल का कार्यकाल होगा।

क्या बोले साइमन हैरिस

डबलिन में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर एक समारोह में राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वारा हैरिस को औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया। हैरिस पहली बार 24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए थे। सोशल मीडिया पर संवाद करने के उनके शौक के कारण उन्हें “टिकटॉक ताओसीच” उपनाम दिया गया था। हैरिस ने कहा, “आपने आज मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसका सम्मान करने के लिए मैं वह सबकुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो मैं कर सकता हूं। ताओसीच के रूप में मैं सार्वजनिक जीवन में नए विचार, नई ऊर्जा और नई सहानुभूति लाना चाहता हूं।” 

यह भी पढ़ें:

ISRO की चंद्रयान 3 टीम को मिला US के अंतरिक्ष क्षेत्र का शीर्ष पुरस्कार, दुनिया में बढ़ा भारत का मान

नोबेल विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के जरिए बताया दुनिया का रहस्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश