1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Turkiye Earthquake: तुर्किये में कांप गई धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Turkiye Earthquake: तुर्किये में कांप गई धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

 Published : Apr 23, 2025 04:10 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 05:05 pm IST

तुर्किये में भूकंप का तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप से नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

तुर्किये में भूकंप- India TV Hindi
तुर्किये में भूकंप Image Source : FILE

Turkiye Earthquake: तुर्किये में भूकंप का तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप के कारण लोगों ने इमारतों को खाली कर दिया है। 

कहां था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र इस्तांबुल के पश्चिम में लगभग 80 किमी (50 मील) दूर सिलिवरी के क्षेत्र में था। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के झटके कई पड़ोसी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप के दौरान बालकनी से कूदने के कारण एक शख्स घायल हुआ है।

हजारों लोगों की हुई थी मौत

तुर्किये में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। तुर्किये में 6 फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद आये दूसरे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्किये में सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया था। भूकंप में 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पड़ोसी सीरिया में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दुनिया के कई देशों से मदद के लिए टीमें और संसाधन भेजे गए थे, जिनमें भारत, अमेरिका, रूस और यूरोपीय देश शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बुजदिल आर्मी का पूरा सच, अपने ही घर में बदतर हालत; लाचारी छुपाने के लिए करवाते हैं नापाक हरकत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश