1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन के फौजी और उसकी मासूम बेटी का ये वीडियो कर देगा भावुक, देखें...जब युद्ध से लौटा जवान

यूक्रेन के फौजी और उसकी मासूम बेटी का ये वीडियो कर देगा भावुक, देखें...जब युद्ध से लौटा जवान

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 08, 2023 08:44 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 08:44 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष पूरे होने को हैं। यूक्रेनी सेना डट कर रूस का मुकाबला कर रही है। युद्ध के मैदान में जाने के बाद दोबारा घर जीवित लौटने वाला हर फौजी बेहद सौभाग्यशाली ही कहा जाएगा, क्योंकि जिस युद्ध के मैदान में हर पल मौत बरसती हो, वहां से जिंदगी लेकर वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

बेटी से मिलता यूक्रेनी फौजी- India TV Hindi
बेटी से मिलता यूक्रेनी फौजी Image Source : FILE

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष पूरे होने को हैं। यूक्रेनी सेना डट कर रूस का मुकाबला कर रही है। युद्ध के मैदान में जाने के बाद दोबारा घर जीवित लौटने वाला हर फौजी बेहद सौभाग्यशाली ही कहा जाएगा, क्योंकि जिस युद्ध के मैदान में हर पल मौत बरसती हो, वहां से जिंदगी लेकर वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। रूस से युद्ध लड़ने गए हजारों फौजी जंग के मैदान से फिर कभी दोबारा वापस नहीं लौट सके।

बीबी और बच्चे उन फौजियों के लौटने का इंतजार ही करते रह गए। मगर युद्ध की इस भयावह त्रासदी ने इतना अधिक दर्द दिया कि या तो फौजी जीवित लौटकर अपने परिवार के पास नहीं आ सके या फिर वह घर लौटे तो उनका परिवार जीवित नहीं मिल सका। ज्यादातर परिवार भी रूसी मिसाइलों, बमों और ड्रोन हमलों में मारे जा चुके हैं। ऐसे में युद्ध की विभीषिका कलेजे को दहला देने वाली है। मगर हम आपको यूक्रेन के एक ऐसे फौजी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप अपने भावुकता के आंसू नहीं रोक पाएंगे।

युद्ध के मैदान से बेटी को सरप्राइज देने पहुंचा फौजी

दरअसल यूक्रेन के रक्षामंत्रालय ने अपने एक ऐसे फौजी का वीडियो शेयर किया है, जो रूस से जंग लड़ने के करीब एक वर्ष बाद अपने घर लौटता है। फौजी जब सुबह घर पहुंचा तो उसकी 7 वर्षीय मासूम बेटी विस्तर पर सो रही थी। अपने पापा से मिले इस मासूम को करीब एक वर्ष का वक्त बीत गया था। लिहाजा वह पापा से मिलने के इंतजार में व्याकुल रहती थी। एक-एक दिन और हर एक पल इस उम्मीद में गुजरते थे कि उसके पापा जल्द वापस आएंगे। आखिर वह दिन अब भगवान की असीम कृपा से आ चुका था। फौजी पिता अपनी इस नन्हीं परी को सरप्राइज देना चाहता था। लिहाजा वह अपने आने की खबर बेटी को नहीं होने देता है।

परी ने खोली आंखें तो सामने बैठे दिखे पापा

अचानक फौजी युद्ध के मैदान से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर पहुंचता है। ताकि वह अपने परिवार से मिल सके। अपनी नन्हीं परी को दुलार सके। सुबह के वक्त घर पहुंचने पर फौजी को पता चलता है कि नन्हीं परी अभी विस्तर पर ही सो रही है। लिहाजा वह धीरे से कमरे में प्रवेश करता है। उसकी बेटी जिस चद्दर को ओढ़कर सो रही थी, उसे फौजी नीचे की ओर खींचता है। तब गुड़िया की नींद अचानक टूटती है। वह करवट लेती है और सीधी ओर जैसे ही देखती है, सामने उसके पापा बैठे होते हैं। यह देख परी बेहद भावुक हो जाती और एक झटके में उठकर अपने पापा के गले में लटक जाती है।

फौजी को लगता है,मानों आज उसने पूरी दुनिया हासिल कर ली हो। फौजी पिता भी अपनी परी को प्यार, दुलार करने लगता है। नन्हीं गुड़िया अपने पापा के माथे को चूमती है। फिर फौजी की युद्ध की पूरी थकान दूर हो जाती है। फौजी पिता और उसकी नन्हीं परी के इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह खुद के भावुकता के आंसू नहीं रोक पा रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करके यह वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें...

24 फरवरी को यूक्रेन हमले की बरसी पर पुतिन क्या करने वाले हैं बड़ा, जिसकी काट ढूंढ़ने जेलेंस्की जा रहे ब्रिटेन

चीन की सीमा पर ड्रैगन को घेरने के लिए भारत ने बिछा दिया इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल, फेल हुई जिनपिंग की चाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश