1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Trump and Zelenskyy: ट्रंप के साथ झड़प के बाद वापस लौटे जेलेंस्की ने बोला Sorry, मगर कह दी बड़ी बात

Trump and Zelenskyy: ट्रंप के साथ झड़प के बाद वापस लौटे जेलेंस्की ने बोला Sorry, मगर कह दी बड़ी बात

 Published : Mar 01, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 12:04 pm IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ हुई तीखी बहस की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम के लिए सॉरी बोल दिया है।

व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति। Image Source : AP

न्यूयॉर्क: अमेरिका के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप से तीखी बहस के बाद वापस लौटे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार के दौरान सॉरी बोल दिया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने सॉरी बोलने से साफ इनकार कर दिया था। मगर अब जेलेंस्की ने पत्रकार के इस सवाल पर सॉरी बोला कि "ओवल ऑफिस में जो कुछ आज हुआ, उसके बाद क्या आप और प्रेसिडेंट के रिश्ते को बचाया जा सकता है?...इस पर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन का रिश्ता दे राष्ट्रों के राष्ट्रपतियों से कहीं ज्यादा मजबूत और गहरा है। यह दोनों देशों के लोगों के बीच का रिश्ता है। मैं अमेरिकी लोगों और अमेरिका धन्यवाद करता हूं और जो कुछ हुआ उसके लिए सॉरी.... बता दें कि शुक्रवार को ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हो गई। 

जेलेंस्की ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिलकुल उनके और ट्रंप के बीच के रिश्ते को अभी भी बचाया जा सकता है। क्योंकि अमेरिका और यूक्रेन के लोगों का आत्मिक संबंध है। वह यूक्रेन के लोगों के लिए लड़ रहे हैं।  ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी.वेंस के साथ कहासुनी के बाद व्हाइट हाउस से रवाना होने के बाद यूक्रेन के समर्थन के लिए ट्रंप और अमेरिका का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की के प्रति तीखा रुख दिखाते हुए उनपर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था।

इसके जवाब में जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से रवाना हो गए। व्हाइट हाउस से प्रस्थान के कुछ ही मिनट बाद, जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद। अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों का धन्यवाद। यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है, और हम बस उसी के लिए काम कर रहे हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश