1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन युद्ध में बड़ा उलटफेर, एक और रूसी क्षेत्र पर कब्जा; रूसी सैनिकों को बंदी बनाने के दावे के बीच बॉर्डर पहुंचे जेलेंस्की

यूक्रेन युद्ध में बड़ा उलटफेर, एक और रूसी क्षेत्र पर कब्जा; रूसी सैनिकों को बंदी बनाने के दावे के बीच बॉर्डर पहुंचे जेलेंस्की

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 22, 2024 06:37 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 06:37 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध में सबसे बड़े उलटफेर की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा हासिल करने के बाद इसी इलाके की एक अन्य बड़ी बस्ती को अपने नियंत्रण में लेने का दावा किया है। साथ ही रूसी सैनिकों को बंदी बनाने का ऐलान किया है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की बॉर्डर दौरे पर हैं।

रूस-यूक्रेन बॉर्डर के इसी क्षेत्र का राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दौरा। - India TV Hindi
रूस-यूक्रेन बॉर्डर के इसी क्षेत्र का राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दौरा। Image Source : AP

कीवः रूस-यूक्रेन युद्ध में इस महीने यूक्रेन रूस पर लगातार भारी पड़ता जा रहा है। यूक्रेन की सेना ने रूस के के कुर्स्क क्षेत्र में एक अन्य इलाके पर कब्जे का दावा करके क्रेमलिने के खेमे में खलबली मचा दी है। अगर यूक्रेन का यह दावा सच है तो यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए लगातार दूसरा बड़ा झटका है। इससे रूसी सेना का मनोबल और टूटेगा। दो हफ्ते में लगातार हुए इस दूसरे बड़े उलटफेर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। कुछ महीने पहले तक हथियारों की कमी से रूस के आगे लगभग घुटने टेक चुका यूक्रेन इस तरह से जबरदस्त वापसी करेगा, यह बात शायद पुतिन ने भी नहीं सोची रही होगी। 

मगर अब यूक्रेनी सेना लगातार रूस पर आक्रामक हो रही है। इस बीच  यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने दो सप्ताह से अधिक समय पहले अपनी सेना के रूसी इलाके में प्रवेश करने के बाद से सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर यूक्रेनी क्षेत्र सुमी का दौरा किया। यूक्रेन के सैन्य कमांडर के साथ एक बैठक के दौरान ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने रूसी क्षेत्र कुर्स्क में एक और बस्ती पर नियंत्रण का दावा किया है तथा रूस के और अधिक सैनिकों को बंदी बना लिया है।

जेलेंस्की ने किया रूसी सैनिकों को बंदी बनाने का दावा

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारी संख्या में रूसी सैनिकों को बंदी बनाए जाने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि बंदी बनाए गए रूसी सैनिकों को रूस द्वारा पकड़े गए यूक्रेनी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा सकता है। कुर्स्क में यूक्रेनी सैनिकों को यह बढ़त ऐसे समय मिली है जब यूक्रेन अपने पूर्वी क्षेत्र डोनेट्स्क में रूस से लगातार हार रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसकी सेना ने यूक्रेन के मेझोव गांव पर नियंत्रण का दावा किया है। यूक्रेन ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब पीएम मोदी अगले कुछ घंटों में यूक्रेन के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

PM Modi ने यूरोप में किया एक और बड़ा कमाल, यूक्रेन युद्ध में भारतीयों का संकटमोचक रहा पोलैंड अब भारत का स्ट्रैटेजिक पार्टनर


सिसिली नौका के मलबे से मिला ब्रिटेन के तकनीकी उद्यमी माइक लिंच का शव, बेटी हन्ना अब भी लापता
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश