1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. युद्ध के बीच यूक्रेन ने पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रूस को चौंकाया, जानें जेलेंस्की ने क्या कहा

युद्ध के बीच यूक्रेन ने पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रूस को चौंकाया, जानें जेलेंस्की ने क्या कहा

 Published : Aug 28, 2024 01:12 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 01:12 pm IST

रूस से जंग के बीच यूक्रेन ने पहली स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा करके सबको चौंका दिया है। यह दावा ऐसे वक्त में किया गया है, जब रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सेना घुस चुकी है। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा पलटवार किया है। इससे दोनों देशों में युद्ध और तेज हो गया है।

यूक्रेन ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण। - India TV Hindi
यूक्रेन ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण। Image Source : PTI

कीवः रूस से चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेन ने पहली स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि उनकी सेना ने हाल ही में घरेलू स्तर पर निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है। जेलेंस्की ने यह घोषणा ऐसे वक्त की है, जब पिछली 2 रातों से रूस की घातक बमबारी से यूक्रेन भर में खलबली मच गई है और बड़े पैमाने पर हुए इस हमले में कई लोग मारे गए है। साथ ही कई ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

कीव में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "यूक्रेन ने पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं इसके लिए अपने रक्षा उद्योग को बधाई देता हूं। मैं इस मिसाइल के बारे में और अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकता।" पश्चिमी सैन्य सहायता पर कम निर्भर होने के प्रयासों के तहत यूक्रेन अपने स्वयं के हथियार उद्योग को विकसित करने और अपने क्षेत्र में सैन्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है।

रॉकेट ड्रोन भी तैयार करने का दावा

बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से एक हफ्ते पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सेना ने पहली बार यूक्रेन निर्मित लंबी दूरी के "रॉकेट ड्रोन" को युद्ध में तैनात किया है, जिसे पलियानित्सिया कहा जाता है। इसके साथ ही कीव ने छोटे हथियारों के उत्पादन पर पश्चिमी हथियार कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ताकि पश्चिमी और यूरोपीय देशों पर से हथियारों की लिए उसकी निर्भरता को कम किया जा सके। 

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनॉल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अमेरिका सरकार ने दायर किया नया अभियोग


रूस के कुर्स्क क्षेत्र के प्लांट में बड़े परमाणु हादसे का अंदेशा, यूक्रेनी घुसपैठ के बाद IAEA प्रमुख की चेतावनी ने मचा दी खलबली
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश