1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कौन है सीक्रेट गर्लफ्रेंड, जिनसे हैं उनके 2 बेटे; अमेरिकी अखबार ने खोला बड़ा राज

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कौन है सीक्रेट गर्लफ्रेंड, जिनसे हैं उनके 2 बेटे; अमेरिकी अखबार ने खोला बड़ा राज

 Published : Sep 08, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:08 pm IST

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अखबार का दावा है कि पुतिन ने रूसी जिम्नास्टिक अलीना काबेवा के साथ रिश्ते में हैं और उनसे उनके 2 बेटे भी हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा के साथ। - India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा के साथ। Image Source : NEW YORK POST

मॉस्कोः यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े राज सामने आए हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट ने दावा किया है कि पुतिन की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड है, जिनसे पुतिन के 2 बेटे भी हैं। पुतिन के इन बेटों का नाम इवान पुतिन और व्लादिमिर पुतिन जूनियर है। कहा जा रहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड का नाम अलीना काबेवा है, जो कि रूस की मशहूर जिमनास्ट रही हैं। अलीना काबेवा के जीवन के बारे में भी अब कई नए विवरण सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 71 वर्षीय पुतिन की शादी ल्यूडमिला पुतिना से हुई थी, जिनसे उनको दो बेटियां थीं, लेकिन 2013 में उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद काबेवा उनके जीवन में आ गईं। हालांकि रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन वर्षों से पुतिन और 41 वर्षीय काबेवा के बीच किसी भी रिश्ते से इनकार करता रहा है। मगर मीडिया में दोनों के बीच प्रेम संबंध जोड़ने की अटकलें एक दशक से भी अधिक समय से चली आ रही हैं।

पुतिन और काबेवा कब आए संपर्क में

रिपोर्ट के अनुसार दावा किया गया है कि पुतिन और काबेवा 2008 में ही एक दूसरे के संपर्क में आ गए थे और उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसी के 5 साल बाद पुतिन का पहली पत्नी से तलाक हो गया।  "द मॉस्को टाइम्स" द्वारा प्रसारित पहले डोजियर सेंटर का दावा है कि पुतिन और काबेवा ने एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लगभग चार साल बाद 2008 में अपने रिश्ते की शुरुआत की थी।

रिपोर्ट में पुतिन के निजी जीवन की एक दुर्लभ झलक पेश करने का दावा किया गया है, जो वर्षों से एक रहस्य बना हुआ है। बता दें कि 2015 में दंपति ने कथित तौर पर स्विट्जरलैंड के लुगानो में सेंटअन्ना प्रसूति क्लिनिक में अपने पहले बेटे इवान का स्वागत किया। चार साल बाद, 2019 में, उनके दूसरे बेटे, व्लादिमीर पुतिन जूनियर का जन्म कथित तौर पर मास्को में हुआ। इनकी उम्र क्रमशः 9 और 5 साल है। 

पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा।
Image Source : NEW YORK POSTपुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा।

1983 में की थी पहली शादी

दावा है कि इस दंपति के बच्चे पूरी गोपनीयता के साथ बेहद सुरक्षित आवास में बड़े हो रहे हैं। लड़के सुर्खियों से दूर एकान्त जीवन जीते हैं और शायद ही कभी अपने माता-पिता को देखते हैं।
71 वर्षीय पुतिन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अपनी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिन के साथ दो बेटियों, मारिया (39) और कतेरीना (38) के पिता हैं, जिनसे उन्होंने 1983 में शादी की थी। जबकि डॉज़ियर सेंटर का दावा है कि काबेवा और पुतिन ने 2008 में डेटिंग शुरू की थी, जो ल्यूडमिला से उनके तलाक के आधिकारिक अंत से छह साल पहले थी। इसके बाद उनको 2 बेटे हुए जो गुमनामी से रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश