1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: "तीसरा विश्वयुद्ध शुरू, यह पक्की बात है," जंगी जहाज डूबने के बाद रूस के सरकारी टीवी का दावा

Russia Ukraine News: "तीसरा विश्वयुद्ध शुरू, यह पक्की बात है," जंगी जहाज डूबने के बाद रूस के सरकारी टीवी का दावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2022 08:11 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 10:54 pm IST

काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’ के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा है। युद्ध पोत डूबने के बाद रूस के एक सरकारी टीवी चैनल ने घोषणा करदी कि रूस के नौसेना पोत मोस्कवा डूबने के बाद तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है।

Russian TV channel claims big after Moskva warship sinks- India TV Hindi
Russian TV channel claims big after Moskva warship sinks Image Source : MOSKVA WARSHIP

Highlights

  • काला सागर में तैनात रूस का प्रमुख युद्ध पोत डूबा
  • क्षतिग्रस्त होने के बाद डूबे जहाज से रूस को झटका
  • रूसी मीडिया का तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होना का दावा

मॉस्को। काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’ के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा है। युद्ध पोत डूबने के बाद रूस के एक सरकारी टीवी चैनल ने घोषणा करदी कि रूस के नौसेना पोत मोस्कवा डूबने के बाद तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। लेकिन इसपर रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहाज आग लगने की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था। 

दरअसल, यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रूसी युद्धपोत को मिसाइल हमला कर मार गिराया। अगर यह सच है तो यूक्रेन के लिए यह एक बड़ी जीत होगी। रूस की राजधानी के नाम से प्रेरित युद्धपोत मोस्कवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद डूब गया। जहाज डूबने के बाद रूसी संसद की प्रोपेगेंडा प्रेजेंटर ओल्गा साबेयेवा ने टीवी पर इसके नतीजों के बारे में सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसे सुरक्षित तौर पर तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है और दावा किया कि "यह पक्की बात है।"

हालांकि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने मोस्कवा में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की। युद्धपोत लंबी दूरी की 16 मिसाइलें ले जाने की क्षमता रखता था। जानकारों का कहना है कि युद्धपोत के डूबने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, यह घटना पहले से ही एक बड़ी ऐतिहासिक भूल के रूप में देखे जाने वाले यूक्रेन युद्ध में रूस की प्रतिष्ठा के लिए बड़ा झटका भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश