1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अमेरिका के साथ वार्ता कर रहे जेलेंस्की के मुख्य सचिव भ्रष्टाचार में फंसे, जांच एजेंसियों ने आवास और कार्यालय पर मारा छापा

अमेरिका के साथ वार्ता कर रहे जेलेंस्की के मुख्य सचिव भ्रष्टाचार में फंसे, जांच एजेंसियों ने आवास और कार्यालय पर मारा छापा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 28, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 04:24 pm IST

रूस से चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के मुख्य सचिव भ्रष्टचार के आरोपों से घिर गए हैं। शुक्रवार को जांच एजेसियों ने उनके घर और दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति। Image Source : AP

यूक्रेन: रूस से चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के मुख्य सचिव भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों के रडार पर आ गये हैं। एजेंसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार आंद्री यरमक के घर और दफ्तर पर छापे। बता दें कि यूक्रेन की दो प्रमुख भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसियों ने बुधवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सबसे शक्तिशाली सहयोगी और कार्यालय प्रमुख आंद्री यरमक के निजी आवास तथा कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की।

10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के घोटाले का आरोप

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) और विशेष भ्रष्टाचार-रोधी अभियोजन कार्यालय (SAPO) ने पुष्टि की कि वे ऊर्जा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 840 करोड़ रुपये) के कथित घोटाले की जांच कर रही हैं, जिसमें देश के शीर्ष अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। यरमक ने खुद टेलीग्राम पर इस छापेमारी की पुष्टि की और लिखा, “जांचकर्ताओं को कोई रुकावट नहीं डाली गई। मैं और मेरे वकील जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

 

कौन है यरमक

आंद्री यरमन यूक्रेन का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता है, जो राष्ट्रपति जेलेंस्की के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं। वह अमेरिका तथा अन्य पश्चिमी देशों के साथ चल रही सभी महत्वपूर्ण कूटनीतिक वार्ताओं में मुख्य भूमिका निभाते हैं।इस घटना से उस समय जेलेंस्की सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जब वह रूस के खिलाफ जारी युद्ध में लगातार पश्चिमी देशों से सैन्य और आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों का उठना कीव के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता जुटाने में नई बाधा बन सकता है।जांच अभी जारी है और अब तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं। (एपी)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश