1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2017 11:40 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 11:40 am IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग इतनी बढ़ चुकी है कि कई घर नष्ट हो चुके हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

कैलिफोर्निया के जंगल...- India TV Hindi
कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत Image Source : PTI

लॉस एंजेलिस: अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग इतनी बढ़ चुकी है कि कई घर नष्ट हो चुके हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। सीएनएन के मुताबिक, कैलिफोर्निया के नापा और सोनोमा काउंटी में बहुत ही भीषण आग लगी है। ('फर्स्ट लेडी' को लेकर ट्रंप की दोनों पत्नियों के बीच छिड़ी जंग)

कैलिफोर्निया के अग्नि सुरक्षा विभाग के निदेशक केन पिमलोट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह आग रविवार रात को लगी और शुष्क मौसम होने की वजह से तेजी से फैलती चली गई। अब तक 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना में झुलसे 100 से अधिक लोगों को आग संबंधी चोटों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की वजह से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आग की वजह से अनुमानित रूप से 1,500 इमारतें ढांचे नष्ट हो चुकी हैं और आठ काउंटी के 57,000 एकड़ क्षेत्र में फैली जमीन नष्ट हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश