1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तरी मैक्सिको: सड़क दुर्घटना में 11 की मौत, 8 घायल

उत्तरी मैक्सिको: सड़क दुर्घटना में 11 की मौत, 8 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2016 11:21 am IST,  Updated : Sep 14, 2016 11:21 am IST

मैक्सिको सिटी: उत्तरी मैक्सिको में हुई एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक आठ लोग घायल हो गये। जलिस्को के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कल एक बयान में कहा कि

mexico
- India TV Hindi
mexico

मैक्सिको सिटी: उत्तरी मैक्सिको में हुई एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक आठ लोग घायल हो गये। जलिस्को के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कल एक बयान में कहा कि उत्तर पूर्व के गुआदलाजारा से करीब 130 किमी दूर जलोस्टोटिटलन में एक वैन और टो-ट्रक की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोग मर्सिडीज बेंज स्पि्रंटर वैन में सवार थे। इसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में घायल दो लोग एक तीसरे वाहन सेडान कार में सवार थे। टो-ट्रक का ड्राइवर भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। बयान में कहा गया है कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश