1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

ब्राजील में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2015 11:45 am IST,  Updated : Sep 07, 2015 11:50 am IST

रियो डी जनेरियो:  ब्राजील में रियो डी जनेरियो के पराटी कस्बे में रविवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय

ब्राजील में सड़क...- India TV Hindi
ब्राजील में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

रियो डी जनेरियो:  ब्राजील में रियो डी जनेरियो के पराटी कस्बे में रविवार को हुई बस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग के सूत्र से यह जानकारी प्राप्त हुई। यह दुर्घटना पूर्वाह्न् लगभग 11.30 बजे तटीय सड़क पर हुई। पराटी और ट्रिनडेड जिले के बीच लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस ट्राफिको कोलिटूर कंपनी की थी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई, वह सड़क काफी खतरनाक थी। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़कर 20 होने की आशंका जताई। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बचाव का काम जारी है। घायलों को पराटी के साओ प्रेडो डी अलकेंटारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, जबकि स्थानीय मीडिया इस दुर्घटना के लिए तकनीकी कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।