1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के नाइट बार में गोलबारी में कम से कम 15 लोगों की हत्या 9 लोग जख्मी

मेक्सिको के नाइट बार में गोलबारी में कम से कम 15 लोगों की हत्या 9 लोग जख्मी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2018 07:09 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 07:09 am IST

मेक्सिको के मोंटेरे शहर में कम से कम 15 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा 9 लोग जख्मी हुए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत बार में हुई गोलीबारी में हुई।

15 shot dead 9 hurt in bloody night for Mexico Monterrey- India TV Hindi
15 shot dead 9 hurt in bloody night for Mexico Monterrey

मोंटेरे: मेक्सिको के मोंटेरे शहर में कम से कम 15 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा 9 लोग जख्मी हुए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत बार में हुई गोलीबारी में हुई। नुएवो ल्योन के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ये हमले शनिवार की देर रात और रविवार के तड़के मोंटेरे , ग्वाडैलुपे और जुआरेज इलाकों में हुए।

अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुल छह नाइट बार में हमले हुए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह साफ नहीं है कि क्या ये हमले एक - दूसरे से जुड़े हैं। अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश