1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में फायरिंग में संदिग्ध आरोपी समेत 2 की मौत, 1 घायल

कैलिफोर्निया में फायरिंग में संदिग्ध आरोपी समेत 2 की मौत, 1 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2017 08:13 am IST,  Updated : Dec 30, 2017 08:13 am IST

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में फ़ायरिंग की वारदात में दो की मौत हो गई. इनमें एक संदिग्ध आरोपी भी शामिल है.

california shooting- India TV Hindi
california shooting

अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में फ़ायरिंग की वारदात में दो की मौत हो गई. इनमें एक संदिग्ध आरोपी भी शामिल है. इस घटान में एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल भी हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना शुक्रवार दोपहर को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 2 बजे हुई. कैलिफोर्निया पुलिस प्रशासन इसे कार्यक्षेत्र हिंसा बता रहा है.

लॉन्ग बीच इलाके की पुलिस के अनुसार लगभग 2:25 बजे शूटिंग की सूचना मिली. उस दौरान वारदात स्थल पर कई विक्ट‍िम मौजूद थे. एपी एजेंसी के अनुसार शेयर किए गए विडियो में बिल्डिंग से कई लोग भागते हुए नजर आ रहे थे.

वारदात वाली जगह टू स्टोरी बिल्ड‍िंग में कई कॉरपोरेट लॉ ऑफिस मौजूद है. सूचना मिलने पर स्वैट टीम और बाकी पुलिस अधिकारियों ने बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आरोपी को भी वारदात स्थल पर मार गिराया गया. पुलिस के अनुसार एक विक्टिम और एक आरोपी की घटना में मौत हो गई है. पुलिस इसे हत्या के केस के रूप में जांच कर रही है. कैलिफोर्निया के मेयर ने भी इस घटना की पुष्टि‍ की है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश