1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 घायल

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 17, 2018 09:09 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 09:09 am IST

इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है...

representational image- India TV Hindi
representational image

ह्यूस्टन: अमेरिका के अर्कासस के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नाइट क्लब 428 में गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने क्लब के मुख्य द्वार के पास जॉर्ज हिक्स जूनियर (58) को जमीन पर पड़े देखा। उनके दाएं पैर में गोली लगी थी।

इसके बाद पुलिस को क्लब में एक और शख्स मिला, जिसे गोली लगी थी। कार्ल राइस (35) के बाएं पैर में लगी थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने सिल्वर रंग के वाहन से गोलियां चलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश