1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. माइकल कोहेन के कार्यालय में हुए छापेमारी से सभी वकील डरे हुए- ट्रंप

माइकल कोहेन के कार्यालय में हुए छापेमारी से सभी वकील डरे हुए- ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2018 10:45 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 10:45 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि सभी वकील उनके निजी वकील माइकल कोहेन के कार्यालय पर हुए छापे से चिंतित तथा डरे हुए हैं। कोहेन के खिलाफ निजी व्यापारिक लेनदेन के मामले में आपराधिक जांच हो रही है।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि सभी वकील उनके निजी वकील माइकल कोहेन के कार्यालय पर हुए छापे से चिंतित तथा डरे हुए हैं। कोहेन के खिलाफ निजी व्यापारिक लेनदेन के मामले में आपराधिक जांच हो रही है। ट्रंप ने ट्वीट किया , ‘‘ वकील मुवक्किल विशेषाधिकार अब बीते दिनों की बात है। ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे पास पास बहुत ( बहुत सारे ) वकील हैं और उन्हें भय है कि कब उनके दफ्तरों तथा घरों पर छापे डाले जाएंगे यहां तक कि उनके फोन तथा कम्प्यूटर भी ले जाए जाएंगें। सभी वकील भयभीत तथा चिंतित हैं। ’’ (सीरिया में अमेरिकी मिशन में ‘‘कोई बदलाव नहीं’’, जितनी जल्दी हो वापस लौटेंगे सैनिक- व्हाइट हाउस )

पिछले सप्ताह सोमवार को कोहेन के अपार्टमेंट , होटल के कमरे , कार्यालय में छापे मारे गए थे तथा उनके लेन देन के बैंक रिकॉर्ड , टैक्सी उद्योग में उनकी भूमिका , ट्रंप के अभियान से जुड़ी उनकी बातचीत के रिकॉर्ड हासिल किए गए हैं साथ ही 2016 में पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल कारेन मैक्डॉगल के अलावा पोर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए भुगतान के बारे में पूछताछ की गई थी। जांच से वाकिफ लोगों ने यह जानकारी दी।

ट्रंप के एक वकील जोआन्ना हेंन्डन ने रविवार को एक अर्जी दाखिल कर संघीय जज से अभियोजकों से जब्त दस्तावेजों को तब तक नहीं पढ़ने देने की मांग की गई है जब तक कि कोहेन और राष्ट्रपति दोनों को उन दस्तावेजों को देखने और उन पर बहस का मौका नहीं मिलता जो वकील मुवक्किल विशेषाधिकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश