1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पेनसिल्वानिया में एक आवासीय केंद्र में आग लगने से 20 लोग घायल

पेनसिल्वानिया में एक आवासीय केंद्र में आग लगने से 20 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 04:48 pm IST

पेनसिल्वानिया में वरिष्ठ नागरिकों के एक आवासीय केंद्र में आग लग गई जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोगों को रात में सर्द हवाओं के बीच घर से बाहर निकलना पड़ा।

20 people injured in fire in a residential center in...- India TV Hindi
20 people injured in fire in a residential center in Pennsylvania

वेस्ट चेस्टर: पेनसिल्वानिया में वरिष्ठ नागरिकों के एक आवासीय केंद्र में आग लग गई जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोगों को रात में सर्द हवाओं के बीच घर से बाहर निकलना पड़ा। इनमें से कई चल पाने में सक्षम नहीं थे। (मुगाबे ने इस्तीफा देने से किया इंकार, जनरलों से की मुलाकात)

वेस्ट चेस्टर के बार्कले फ्रैंड्स सीनियर लिविंग कम्युनिटी में आग लगने की घटना का पता कल रात करीब 11 बजे लगा। यह आग कई इमारतों में फैल गई और उनकी छतों तथा खिड़कियों से आग की लपटें उठती हुई देखी जा सकती थीं। निवासियों को घर खाली कर ठंड में बाहर निकलना पड़ा।

चेस्टर काउंटी की आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश