1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में 3 की मौत

कैलिफोर्निया में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में 3 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2017 07:21 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 07:21 am IST

उत्तरी कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाके में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और हमलावर को विधि प्रवर्तन कर्मियों ने मार गिराया।

3 killed in California shooting in many places- India TV Hindi
3 killed in California shooting in many places

रेड ब्लफ: उत्तरी कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाके में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और हमलावर को विधि प्रवर्तन कर्मियों ने मार गिराया। एक इलिमेंट्री स्कूल में हुए हमले में छात्र को भी गोली मारी गयी और वह घायल हो गया। (पीएम मोदी और चीन के प्रधानमंत्री के बीच हुआ गहन विचार-विमर्श)

यह साफ नहीं हुआ है कि मृतकों की संख्या में हमलावर को शामिल किया गया है या नहीं। तेहामा काउंटी के असिस्टेंट शेरिफ फिल जॉनसन ने सिको शहर में एक टीवी स्टेशन से कहा कि अधिकारी रैंचो तेहामा रिजर्व में स्थित स्कूल में और उसके आसपास कम से कम पांच अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं। रिजर्व सैक्रोमेंटो से करीब 130 मील की दूरी पर है।

कॉर्निंग यूनियन इलिमेंट्री स्कूल डिस्ट्रिक्ट में प्रशासनिक सहायक जेनिन क्विस्ट ने कहा कि स्कूल में कोई मारा नहीं गया लेकिन ‘‘कई’’ छात्रों को गोली लगी और वे घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश