1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: ह्यूस्टन में आग में लगभग 35 अपार्टमेंट जलकर खाक

अमेरिका: ह्यूस्टन में आग में लगभग 35 अपार्टमेंट जलकर खाक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2017 01:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 01:21 pm IST

अमेरिका के ह्यूस्टन में आग में लगभग 35 अपार्टमेंट जलकर खाक हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह आग मंगलवार को साउथ ह्यूस्टन में लगी।

35 apartments in fire in america- India TV Hindi
35 apartments in fire in america

वाशिंगटन: अमेरिका के ह्यूस्टन में आग में लगभग 35 अपार्टमेंट जलकर खाक हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह आग मंगलवार को साउथ ह्यूस्टन में लगी। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन फिर भी इस मशक्कत में छह घंटे से अधिक का समय लगा। (ड्रोन के जरिए ग्रहकों कर पहुंचाता थे मादक पदार्थ, दंपति गिरफ्तार )

अधिकतर लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। रेड क्रॉस सोसाइटी के मुताबिक, आग की वजह से 50 लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश