1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: प्रदर्शन के दौरान 4 लोगों की गोली लगने से मौत

मेक्सिको: प्रदर्शन के दौरान 4 लोगों की गोली लगने से मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2016 09:54 am IST,  Updated : Jul 24, 2016 09:55 am IST

दक्षिणी मेक्सिको में प्रदर्शन के दौरान मेयर और दो स्थानीय अधिकारियों सहित पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।

south mexico- India TV Hindi
south mexico

टक्स्टला गुटिएरेज: दक्षिणी मेक्सिको में प्रदर्शन के दौरान मेयर और दो स्थानीय अधिकारियों सहित पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। चियापास राज्य सरकार के महासचिव जुआन कार्लोस गोमेज अरांदा ने बताया कि आसपास के कई समुदायों के लोग सान जुआन चामुला की चौक पर जब प्रदर्शन कर रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गोलीबारी का शिकार हुए लोगों में मेयर डोमिंगो लोपेज गोंजालेज, शहर के प्रशासक नारसिसो ल्यून्स हरनान्देज और काउंसिल के सदस्य मिगुएल लोपेज गोमेज शामिल हैं। दो अन्य व्यक्तियों में से एक नगरपालिका सरकारका वाहन चालक और एक शहर का निवासी है। घटना में 12 अन्य लोग भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

गोमेज अरांदा ने बताया कि प्रदर्शनकारी लोक कार्य परियोजनाओं के निर्माण की मांग कर रहे थे और इसके लिए नकद की व्यवस्था के लिए शहर में एक कला कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। बहरहाल पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बहाल कर दी है और अभियोजन पक्ष घटना की जांच कर रहा है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और न्याय में विश्वास करने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश