1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्मार्टफोन पास रख कर सोते हैं 74 फीसदी भारतीय

स्मार्टफोन पास रख कर सोते हैं 74 फीसदी भारतीय

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2015 11:33 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 11:35 pm IST

वाशिंगटन: एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 74 प्रतिशत भारतीय अपने साथ स्मार्टफोन रख कर सोते हैं और लगभग 44 प्रतिशत लोग वाशरूम में भी इसका इस्तेमाल करते है। लोगों की मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की

स्मार्टफोन पास रख कर...- India TV Hindi
स्मार्टफोन पास रख कर सोते हैं 74 फीसदी भारतीय

वाशिंगटन: एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 74 प्रतिशत भारतीय अपने साथ स्मार्टफोन रख कर सोते हैं और लगभग 44 प्रतिशत लोग वाशरूम में भी इसका इस्तेमाल करते है। लोगों की मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की आदत के बारे में किए गए इस सर्वेक्षण में सात देशों के 7,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

सर्वेक्षण में शामिल किए गए 60 फीसदी से अधिक लोगों ने बताया कि वे स्मार्टफोन साथ रखकर सोते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग 74 प्रतिशत लोग भारतीय हैं। 70 प्रतिशत के साथ चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

मोटरोला द्वारा किए गए सर्वेक्षण में करीब 57 प्रतिशत ने बताया कि वे स्मार्टफोन शौचालय में साथ लेकर जाते हैं। 41 प्रतिशत भारतीयों ने शौचालय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की।

करीब 17 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे नहाने के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और 54 प्रतिशत लोगों ने बताया कि आग लग जाने जैसी स्थिति में वे सबसे पहले स्मार्टफोन को बचाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश