1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के अलास्का में जबरदस्त भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.2, सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिका के अलास्का में जबरदस्त भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.2, सुनामी की चेतावनी जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 08:09 pm IST

इस भीषण भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है...

alaska- India TV Hindi
alaska

वॉशिंगटन: अमेरिका के दक्षिणी अलास्का तट पर मंगलवार को 8.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र कोडियाक के 300 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं समुद्री इलाके से लोग मैदानी भाग की ओर से पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की जिनमें अलास्का तट से लेकर ब्रिटिश कोलंबिया और वाशिंगटन से लगे सीमा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं मैक्सिको की सीमा और हवाई के तट के पास सुनामी वॉच जारी किया गया है।

अलास्का के सबसे बड़े शहर अनकोरेज में खतरनाक स्तर की चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि यहां, 'जान-माल को गंभीर खतरा है।'

चेतावनी में प्रभावित इलाके के लोगों को ऊंचे स्थानों में जाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक भूकंप मानकों के आधार पर 'बड़े पैमाने पर सुनामी की तरंगें उठने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश