1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. थैंक्सगिविंग डिनर के बाद अमेरिका में 3 की मौत, पांच अन्य घायल

थैंक्सगिविंग डिनर के बाद अमेरिका में 3 की मौत, पांच अन्य घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2016 11:20 am IST,  Updated : Nov 29, 2016 11:20 am IST

ह्यूस्टन: अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे पर आयोजित रात्रिभोज में विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य बीमार हो गये। भोज बृहस्पतिवार को कैलिफोर्निया के एंटीओक में आयोजित किया

america- India TV Hindi
america

ह्यूस्टन: अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे पर आयोजित रात्रिभोज में विषाक्तता के संदिग्ध मामले में तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य बीमार हो गये। भोज बृहस्पतिवार को कैलिफोर्निया के एंटीओक में आयोजित किया गया था और इसमें 835 लोग शामिल हुये थे। सुत्तेर डेल्टा मेडिकल सेंटर के प्रतिनिधियों के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को यहां आठ मरीजों का इलाज किया गया।

अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गयी, पांच को छुट्टी दे दी गयी जबकि कल तक एक व्यक्ति का इलाज चल रहा था। कांट्रा कोस्टा हेल्थ सर्विसेज की प्रवक्ता विक्टोरिया बलाडेयर्स ने बताया कि मौत और बीमारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है हालांकि अधिकारियों को संदेह है कि यह भोजन विषाक्तता का मामला है।

बलाडेयर्स ने कहा कि फिलहाल उन्हें यह जानकारी नहीं है कि भोजन किस संगठन ने तैयार किया था। इतनी जानकारी जरूर है कि एक गैर सरकारी संगठन ने परंपरागत थैंक्सगिविंग भोज का प्रबंध किया था जिसमें करीब 835 लोग शामिल हुये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश