लिमा: पेरू में चीनी नियंत्रण वाली तांबा खनन परियोजना को लेकर किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष में चार लोगों के मारे जाने और 22 के घायल होने के बाद सरकार ने नागरिक आजादी पर रोक लगा दी है और क्षेत्र में सेना तैनात कर दी है। खनन विरोधी प्रदर्शन में हिंसा के बाद पेरू सरकार ने इस साल दूसरी बार कल आपात स्थिति की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा सोमवार को तब भड़क उठी जब प्रदर्शनकारियों ने 7.4 अरब डॉलर की लॉस बंबास खदान परियोजना पर कब्जा जमाने की कोशिश की और पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में चार किसानों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आठ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं । पेरू में चाइना मिनमेटल्स कॉरपोरेशन की अगुवाई वाली कंपनी की परियोजना सबसे बड़ी है और 2016 में इसमें उत्पादन शुरू होना है।
इसे भी पढ़ें: US में मोदी का स्वागत स्टार जैसा, नवाज क्या कर रहे थे?: पाकिस्तानी मीडिया