1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी हवाई अड्डे पर कैटरिंग वैन ने एयर इंडिया विमान में टक्कर मारी

अमेरिकी हवाई अड्डे पर कैटरिंग वैन ने एयर इंडिया विमान में टक्कर मारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 31, 2015 08:43 am IST,  Updated : Dec 31, 2015 08:43 am IST

अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया के एक विमान में कैटरिंग वैन ने टक्कर मार दी। विमान मुंबई से यहां आया था।

Air-India- India TV Hindi
Air-India

नई दिल्ली: अमेरिका के नेवार्क हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया के एक विमान में कैटरिंग वैन ने टक्कर मार दी। विमान मुंबई से यहां आया था। एयर इंडिया सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय हुयी जब कैटरिंग वैन को विमान बोइंग 777 के पास लाया जा रहा था। स्थानीय इंजीनियर विमान को हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उड़ान के यात्रियों की संख्या तत्काल उपलब्ध नहीं है और उन्हें एयर इंडिया की न्यूयार्क उड़ान में जगह दी जा रही है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। आपको बता दें इससे पहले भी मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट को विमान के अंदर चूहा होने के चलते बीच रास्ते से वापल लौटाना पड़ा था।

गौरतलब है कि एयर इंडिया का विमान बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं इसी महीने जेट एयरवेज की एक शटल बस एयर इंडिया के एक खड़े विमान से जा टकराई थी। हालांकि प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ था।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश