1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका : स्कूल कोच को छेड़छाड़ के आरोप में 105 साल की जेल

अमेरिका : स्कूल कोच को छेड़छाड़ के आरोप में 105 साल की जेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2017 09:34 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 09:34 pm IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक पूर्व स्कूल कोच को स्कूल में हुए कार्यक्रम के बाद सात बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में 105 साल की सजा सुनाई गई है।

Gangrape- India TV Hindi
Gangrape Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक पूर्व स्कूल कोच को स्कूल में हुए कार्यक्रम के बाद सात बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में 105 साल की सजा सुनाई गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पूर्व कोच रोनी ली रोमन (44) को मंगलवार को लॉस एंजेलिस काउंटी की ऊपरी अदालत से अधिकतम सजा मिली। 

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार, रोमन को सात जून को बच्चियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। उसने छह अपराधों को स्कूल के मैदान पर अंजाम दिया था, जबकि सातवें अपराध को एक पीड़ित के घर पर अंजाम दिया था। 

साल 2002 में कोरियाटाउन के काएंगा एलीमेन्ट्री स्कूल और हॉलीवुड के वाइन एलीमेंट्री में काम करने के दौरान उसने आठ से 11 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश