वॉशिंगटन: भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमेरिका के एडीसन शहर में आयोजित परेड में भारतीय हस्तियों सहित कुल 38,000 लोग शामिल हुए। 11वीं न्यू जर्सी भारत दिवस परेड में 20 झाकियों, दर्जनों पैदल मार्च समूहों और बैंडों को प्रदर्शन करते देखा गया।
इस समारोह में शामिल भारतीय हस्तियों में रिचा चड्ढा, अनिरुद्ध, बॉलीवुड अभिनेत्री अवनी मोदी, प्राची शाह, मदालसा शर्मा, समीक्षा सिंह और सुजाता मेहता को देखा गया।
इस समारोह में न्यू जर्सी आधारित करीब 100 संगठन शामिल थे और इसमें मार्च बैंड के 110 सदस्यों और कई संगठनों को शामिल देखा गया।
राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एडीसन के महापौर टॉम लेंकी और वुडब्रिज के महापौर जॉन मैकक्रोमेक ने किया।