1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने चेन्नई बाढ पीडि़तों की मदद की पेशकश की

अमेरिका ने चेन्नई बाढ पीडि़तों की मदद की पेशकश की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2015 08:48 am IST,  Updated : Dec 04, 2015 08:50 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने चेन्नई में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ के कारण प्रभावित परिवारों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है और खासकर भारत जैसे मजबूत साझीदार के समक्ष आई इस मानवीय चुनौती

अमेरिका ने चेन्नई बाढ...- India TV Hindi
अमेरिका ने चेन्नई बाढ पीडि़तों की मदद की पेशकश की

वाशिंगटन: अमेरिका ने चेन्नई में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ के कारण प्रभावित परिवारों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है और खासकर भारत जैसे मजबूत साझीदार के समक्ष आई इस मानवीय चुनौती से निपटने के लिए मदद मुहैया कराने की पेशकश की है। विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कल यहां नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका ऐसे समय में तमिलनाडु स्थित चेन्नई के लोगों और भारत सरकार की मदद करने के लिए तैयार है जो दशकों में आई सबसे भीषण बाढ से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम बाढ प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं । हमारी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जो अब भी बाढ में फंसे हुए हैं और जिनकी आजीविकाएं प्रभावित हुई हैं। टोनर ने कहा, अमेरिका भारत सरकार के साथ संपर्क में है और यह चर्चा कर रहा है कि हम इस मुश्किल समय में किस प्रकार मदद मुहैया करा सकते हैं।

उन्होंने कहा, अभी तक भारत की ओर से मदद के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है। हमने मदद की पेशकश की है। निश्चित ही, भारत काफी विकसित सरकार है जिसके पास आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अपनी घरेलू सेवाएं या क्षमताएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश