1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने साफ कहा: आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान

अमेरिका ने साफ कहा: आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2015 04:14 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 04:14 pm IST

वाशिंगटन:  अमेरिका ने सीधे शब्दों में पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज करे और अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर बड़े हमलों के लिए

आतंकवाद  के खिलाफ...- India TV Hindi
आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान

वाशिंगटन:  अमेरिका ने सीधे शब्दों में पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज करे और अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार खूंखार हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कड़े कदम उठाए। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसेन राइस ने पाकिस्तान में अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उसके सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ समेत शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व को इस संबंध में कड़ा संदेश दिया।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि सुसेन ने अपने संदेश में पाकिस्तानियों से क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी सीमाओं में आतंकवादियों के शरणस्थलों के खिलाफ कार्रवाई के अपने प्रयास तेज करने की अपील की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि सुसेन ने पाकिस्तानियों से अफगानिस्तान में हाल में हुए हमलों के बाद हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कदम उठाने की भी अपील की। पाकिस्तानी राजनयिक सूत्रों के अनुसार सुसेन ने उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तान के अभियान की सराहना की लेकिन उन्होंने देश से हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ और अधिक ठोक कदम उठाने की अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश