1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने 60 देशों को भेजी कोरोना वैक्सीन की 11 करोड़ से ज्यादा खुराकें

अमेरिका ने 60 देशों को भेजी कोरोना वैक्सीन की 11 करोड़ से ज्यादा खुराकें

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2021 11:41 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 11:41 pm IST

अमेरिका ने मंगलवार को बताया कि उसने अफगानिस्तान से लेकर जाम्बिया तक 60 से अधिक देशों को कोविड-19 टीकों की 11 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन Image Source : AP

वॉशिंगटन: अमेरिका ने मंगलवार को बताया कि उसने अफगानिस्तान से लेकर जाम्बिया तक 60 से अधिक देशों को कोविड-19 टीकों की 11 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी है। यह जानकारी अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दी गई है, जहां वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप का अधिक प्रभाव है। 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने वादा किया है कि अमेरिका दुनिया के लिए ‘‘टीकों का शस्त्रागार’’ होगा। अमेरिका ने कोवैक्स नामक एक वैश्विक टीका कार्यक्रम के माध्यम से बड़े पैमाने पर टीकों का दान किया है। 

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका अगस्त के अंत में फाइजर टीके की 5,00,000 खुराक भेजना शुरू करेगा, जो उसने जून 2022 तक 100 कम आय वाले देशों को देने का वादा किया है। 

बाइडन ने जून के अंत तक विदेशों में आठ करोड़ से अधिक खुराक भेजने का वादा किया था, लेकिन प्राप्तकर्ता देशों में रसद और नियामक बाधाओं के कारण वह केवल इसका कुछ हिस्सा ही भेज पाने में सक्षम हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश