1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की चेतावनी, युद्ध हुआ तो पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा उत्तर कोरिया

अमेरिका की चेतावनी, युद्ध हुआ तो पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा उत्तर कोरिया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2017 08:47 am IST,  Updated : Nov 30, 2017 08:47 am IST

अमेरिका ने सभी देशों से उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध तोड़ने की अपील की। अमेरिका ने चेतावनी दी, युद्ध हुआ तो उत्तर कोरिया पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

America warns war will be completely destroy North Korea- India TV Hindi
America warns war will be completely destroy North Korea

अमेरिका ने सभी देशों से उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध तोड़ने की अपील की। अमेरिका ने चेतावनी दी, युद्ध हुआ तो उत्तर कोरिया पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने आज कहा कि उसने एक नये अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जिसकी जद में ‘‘पूरा अमेरिकी महाद्वीप’’ आ गया है। ('भ्रष्टाचार-रोधी' अभियान के तहत एक अरब डॉलर के सौदे के बाद' सऊदी के राजकुमार रिहा)

उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद दक्षिण कोरिया के  राष्ट्रपति मून जे-इन ने उत्तर कोरिया द्वारा आज किये गये ‘‘दुस्साहसी’’ मिसाइल परीक्षण की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि कोरियाई महाद्वीप में हालात बिगड़ रहे हैं और वह संघर्ष का रूप ले सकते हैं। आपात स्थिति में बुलायी गयी राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मून ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ‘‘दुस्साहस भरा उकसावा’’ है जो मौजूदा तनाव को गंभीर स्थिति में ले जाएगा।

परीक्षण के लिए दागी गई मिसाइल जापान के पास समुद्र में गिरी थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी उत्तर कोरिया द्वारा किए गए नए मिसाइल परीक्षण की कड़ी आलोचना की और उससे कहा कि वह ‘‘अस्थिरता लाने वाले ऐसे कदमों से परहेज करे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश