नई दिल्ली: वॉशिंगटन कोर्ट ने अमेरिकी फर्म लुइस बर्गर इंटरनेशनल को 1998 से 2010 के बीच गोवा का प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की घूस देने का दोषी पाया गया है। जब करार हुए थे तो कांग्रेस नेता दिगंबर कामत मुख्यमंत्री थे और चर्चिल अलेमाव लोक निर्माण विभाग मंत्री थे।
लुइस बर्गर की तरफ से गोवा परियोजना के लिए 9 लाख 76 हज़ार 630 डॉलर की रिश्वत में एक मंत्री का नाम है, अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने ये नाम उजागर नहीं किया है।
चर्चिल अलेमाव उस वक्त PWD मंत्री थे और वित्त मंत्री का चार्ज दिगंबर कामत के पास था। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी CBI जांच की मांग का समर्थन किया है। अमेरिकी फर्म घूस मामले में गोवा की पिछली कांग्रेस सरकार के मंत्रियों पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने की सीबीआई जांच की मांग की है।