मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन गुरुवार को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में बतौर 'गेस्ट ऑफ ऑनर' मौजूद रहे। अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस चार जुलाई को मनाया जाता है। अमिताभ ने इस बारे में गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, "अमेरिका के वाणिज्य दूतावास ने मुझे वहां का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया..चार जुलाई.. लेकिन समारोह आज की रात ही था। मैं गौरवान्वित हुआ। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस का गेस्ट ऑफ ऑनर।" बॉलीवुड के शहंशाह ने समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें वह काले रंग का कोट पहने दिखे।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरे

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरे