1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बान की मून ने की थाईलैंड हमले की निंदा

बान की मून ने की थाईलैंड हमले की निंदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 10:15 am IST,  Updated : Aug 13, 2016 10:15 am IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शुक्रवार को थाईलैंड पर हुए बम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा दिए जाने की

ban ki moon- India TV Hindi
ban ki moon

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शुक्रवार को थाईलैंड पर हुए बम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा दिए जाने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।"

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से बयान जारी करते हुए कहा, "उन्होंने थाईलैंड की सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।" गौरतलब है कि थाईलैंड के पांच प्रांतों में गुरुवार को हुए बम विस्फोटों में चार नागरिकों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। यहां 24 घंटे के भीतर 11 बम विस्फोट हुए। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश