1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने मोदी को फोन किया, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की

ओबामा ने मोदी को फोन किया, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2015 07:24 am IST,  Updated : Dec 09, 2015 07:24 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर चर्चा के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया।

obama modi- India TV Hindi
obama modi

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर चर्चा के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश एर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि ओबामा चीन के अपने समकक्ष के साथ भी फोन पर बात करें। एक दिन पहले ओबामा ने ब्राजील की राष्ट्रपति के साथ बातचीत की थी।

एर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पेरिस में घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर बनाए हुए हैं जहां 180 से अधिक देश जलवायु परिवर्तन पर समझौते का प्रयास कर रहे हैं। एर्नेस्ट ने कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि आज सुबह राष्ट्रपति ने मौजूदा बातचीत पर चर्चा के लिए भारत के प्रधानमंत्री को फोन किया। उन्होंने कहा, मेरा अनुमान है कि इस सप्ताह बातचीत जारी रहने के साथ ही राष्ट्रपति दूसरे विश्व नेताओं के साथ भी संपर्क में होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि ओबामा पेरिस में बातचीत की स्थिति के बारे में अपनी टीम से नियमित जानकारी ले रहे हैं।

पेरिस में पिछले सप्ताह ओबामा ने जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन से इतर मोदी से मुलाकात की थी। वह अपने चीन के समकक्ष से भी मिले थे। एर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पेरिस सम्मेलन की सफलता को लेकर आशान्वित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश