1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 6 साल बाद मिला बराक ओबामा को ख़ुद का ट्विटर अकाउंट !

6 साल बाद मिला बराक ओबामा को ख़ुद का ट्विटर अकाउंट !

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2015 10:27 am IST,  Updated : May 19, 2015 10:28 am IST

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माइक्रो ब्लागिंग साइट "ट्विटर" पर अपना पर्सनल अकाउंट बनाया है। अपने ट्विटर हैंडल President Obama @POTUS से पहली ट्वीट करते हुए बराक ओबामा ने लिखा, ''हैलो, ट्विटर इट्स

IndiaTV Hindi
बराक ओबामा ने कहा ''हैलो, ट्विटर इट्स बराक!"

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माइक्रो ब्लागिंग साइट "ट्विटर" पर अपना पर्सनल अकाउंट बनाया है। अपने ट्विटर हैंडल President Obama @POTUS से पहली ट्वीट करते हुए बराक ओबामा ने लिखा, ''हैलो, ट्विटर इट्स बराक! फाइनली मैं ट्विटर पर हूं। लंबे छह साल बाद उन्होंने मुझे ट्विटर पर आने का मौका दिया।''

ओबामा के ट्विटर पर आते ही 24 मिनट के अंदर एक लाख फॉलोवर हो गए थे और घंटे भर में उनके फॉलोवर्स का आंकड़ा 2 लाख से भी ज्यादा हो गया था। अब तक ओबामा के फॉलोवर्स का आंकड़ा 1.51 मिलियन हो गया है।

अब तक ओबामा @BarrackObama और @WhiteHouse के नाम ट्वीट करते थे. उनके ट्वीट 'BO' के नाम से हस्ताक्षरित होते थे. इसके अलावा ट्वीट स्टॉफ भी करते थे.

ट्विटर पर उन्हें पहला फॉलोवर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के रूप में मिला। इसके बाद वाइस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने फॉलो किया।

ट्विटर पर अपने प्रोफाइल इनफॉर्मेशन में ओबामा ने लिखा है, ''डैड, हस्बैंड और अमेरिका का 44 वां राष्ट्रपति।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश