1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बराक ओबामा ने हिलेरी से की संक्षिप्त मुलाकात

बराक ओबामा ने हिलेरी से की संक्षिप्त मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 16, 2016 11:44 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 11:44 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूर्व विदेश मंत्री और अब राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। हिलेरी के प्रचार अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि

obama- hillary- India TV Hindi
obama- hillary

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूर्व विदेश मंत्री और अब राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। हिलेरी के प्रचार अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि ओबामा ने कल मंच के पीछे हिलेरी से लगभग 15 मिनट के लिए मुलाकात की। इसके बाद ओबामा ने यहां 39वें वार्षिक कांग्रेशनल हिस्पैनिक कॉकस इंस्टीट्यूट गाला को संबोधित किया।

व्हाइट हाउस ने भी इस मुलाकात की पुष्टि की लेकिन इस संदर्भ में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। बीते सप्ताहांत 68 वर्षीय हिलेरी बीमार हो गई थीं और 9/11 के स्मृति समारोह के बीच में से चली गई थीं। खराब स्वास्थ्य होेने के कारण उन्हें अपने व्यस्त प्रचार कार्यक्रम से कुछ दिन दूर रहना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश