1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रियो ओलंपिक के साइकिल ट्रैक के पास धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

रियो ओलंपिक के साइकिल ट्रैक के पास धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 11:31 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 11:52 pm IST

रियो डी जेनेरियो: दुनिया के सबसे बड़े खेले मेले रियो ओलंपिक के साइकिल ट्रैक पर धमाके की आवाज़ें सुनी गई हैं। समाचार एजेंसियों के हवाले से खबर मिल रही है कि यहां बम धमाके हुए

rio- India TV Hindi
rio

रियो डी जेनेरियो: दुनिया के सबसे बड़े खेले मेले रियो ओलंपिक के साइकिल ट्रैक पर धमाके की आवाज़ें सुनी गई हैं। समाचार एजेंसियों के हवाले से खबर मिल रही है कि यहां बम धमाके हुए हैं। धमाके की आवाज़ के बाद मौकै पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अब तक साफ नहीं हो सका है कि ये धमाका किस तरह का था। खबरों के मुताबिक, जिस पैकेट में धमाका हुआ उसे पुलिस ने पहले ही कब्जे में ले लिया था। खबरों की मानें तो ये धमाका उस जगह पर हुई जहां गोल्ड मेडल दिया जाना था। धमाका इतना तेज था कि टीवी पर लाइव कवरेज के दौरान इसकी आवाज सुनाई दी गई।

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आसपास के इलाके की जांच की जा रही है। पुलिस को एक संदिग्ध बैग भी मिला है। टीवी रिपोर्ट के अनुसार जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश