वाशिंगटन: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जहां 2016 राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो रही हैं, वहीं उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कहना है कि वह अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा करते हैं।
सीएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने हिलेरी के साथ अपने संबंध पर खुल कर बात की। रविवार को प्रसारित इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "मैं जब भी परेशानियों में रहा हूं, वह हमारे परिवार में चट्टान की तरफ खड़ी रही हैं।"
क्लिंटन ने कहा, "मैं अपनी पत्नी पर एकबार नहीं बल्कि पूरी जिंदगी भरोसा कर सकता हूं।"
उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने 20-30 साल की उम्र में आत्म संशय से घिरे क्लिंटन की मदद की और उन्हें एक ऐसा इंसान दिया, जो उन पर आश्रित नहीं, बल्कि उनके करियर के जोखिमपूर्ण दौर में उनको मदद दी।
क्लिंटन ने कहा, "मैं 1980 के दशक में चुनाव की रात में अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र का पूर्व गवर्नर था। रीगन की जबर्दस्त जीत के कारण मैं हार गया।"
उन्होंने कहा, "मेरे द्वारा नियुक्त लोग सड़कों पर उतर आए, वे अर्कासस में नई सरकार से डरे हुए थे और मुझसे हाथ नहीं मिलाया। मेरा करियर बहुत अच्छा नहीं था।"
उन्होंने बताया, "लेकिन वह कभी नहीं घबराई। उन्होंने सिर्फ कहा, 'मैं आपमें भरोसा करती हूं। आपने यह पाया है।"
येल विश्वविद्यालय में हिलेरी से मुलाकात और 1975 में शादी के 40 साल बाद क्लिंटन कहते हैं, "हमने साथ में जिंदगी उस बात को आधार बनाकर जी, जिसकी हम परवाह करते हैं, वह बात यह है कि हम एकदूसरे से प्यार करते हैं।"