1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही बोट परेड, 5 नांव पानी में डूबी

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही बोट परेड, 5 नांव पानी में डूबी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2020 09:57 am IST,  Updated : Sep 07, 2020 09:57 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूब गईं।

डोनाल्ड ट्रंप के...- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही बोट परेड, 5 नांव पानी में डूबी Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑस्टिन (अमेरिका): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूब गईं। ट्रैविस काउंटी शेरिफ कार्यालय की क्रिस्टन डार्क के अनुसार ट्रम्प की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समर्थन में शनिवार को ऑस्टिन के पश्चिम में स्थित एक झील पर परेड निकाली जा रही थी, जिसमें दर्जनों नौकाएं शामिल थीं। इन नौकाओं से तत्काल मदद का संदेश मिला था।

डार्क ने बताया कि 19,000 एकड़ में फैली झील का पानी शांत था लेकिन नौकाओं के ठसाठस भरे होने के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और यह घटना हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को घटना के पीछे किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।

डार्क ने बताया कि तीन नौकाओं को निकाल लिया गया है और अन्य दो अब भी फंसी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश