1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बॉबी जिंदल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बढ़ाया कदम

बॉबी जिंदल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बढ़ाया कदम

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 02:11 pm IST,  Updated : May 19, 2015 02:11 pm IST

वाशिंगटन: लुसियाना प्रांत के भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने एक समिति गठित कर तथा एक राष्ट्रीय वेबसाइट शुरू कर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी संभावित दावेदारी की दिशा में एक कदम

बॉबी जिंदल ने...- India TV Hindi
बॉबी जिंदल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बढ़ाया कदम

वाशिंगटन: लुसियाना प्रांत के भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने एक समिति गठित कर तथा एक राष्ट्रीय वेबसाइट शुरू कर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी संभावित दावेदारी की दिशा में एक कदम बढ़ा दिया है। वेबसाइट का पता 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बॉबीजिंदल डॉट कॉम' है।

अमेरिकी समाचार पत्र 'टाइम्स- पिकायून' के मुताबिक, हालांकि, जिंदल ने कहा है कि अभी तक वह राष्ट्रपति पद के आधिकृत उम्मीदवार नहीं हैं। वह 11 जून को लुसियाना विधानमंडल के स्थगित होने के बाद औपचारिक रूप से इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

इस समिति का गठन राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाने, धनराशि इकट्ठा करने, विभिन्न राज्यों का दौरा करने और मतदान प्रक्रिया के संचालन संबंधी कार्यो के लिए किया गया है।

जिंदल ने एक बयान में कहा, "अभी फिलहाल, मैं और मेरी पत्नी सुप्रिया इस बारे में सोच रहे हैं कि क्या इस बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा जाए या नहीं।"

"यदि मैं चुनाव लड़ता हूं तो मेरी उम्मीदवारी इस बात पर तय होगी कि अमेरिकी लोग पुराने प्रचलन से बाहर निकलकर कुछ नया आजमाने के लिए तैयार हैं।"

जिंदल ने हाल के महीनों में अमेरिकी सपनों को दोबारा संजोने के उद्देश्य के साथ उन स्थानों का क्रमिक दौरा किया है, जहां जल्द चुनाव होने वाले हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ओबामा के कमजोर नेतृत्व की वजह से ये सपने चकनाचूर हो गए हैं।

समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक, गवर्नर के रूप में उनके अनुभव और भारतीय आप्रवासी माता-पिता से अमेरिका में पैदा होने जैसी पृष्ठभूमि के बावजूद जिंदल संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवारों के राष्ट्रीय चुनाव में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

अखबार ने कहा है, "यदि जिंदल रिपबल्किन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होने का फैसला करते हैं, तो उनके सामने काफी मुश्किल भरी स्थिति होगी। क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पहले से ही छह उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और आगामी महीने में अन्य एक दर्जन नाम भी सामने आ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश