1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भ्रष्टाचार के आरोपी ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला अदालत के सामने होंगे पेश

भ्रष्टाचार के आरोपी ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला अदालत के सामने होंगे पेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 02:16 pm IST,  Updated : May 10, 2017 02:16 pm IST

ब्राजील के पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डा सिल्वा भ्रष्टाचार के एक मामले में आज अदालत में पेश होंगे। लाल टी-शर्ट पहने सैकड़ों लोग उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं।

Brazil ex president Lula faces corruption court- India TV Hindi
Brazil ex president Lula faces corruption court

कुरितिबा: ब्राजील के पूर्व वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डा सिल्वा भ्रष्टाचार के एक मामले में आज अदालत में पेश होंगे। लाल टी-शर्ट पहने सैकड़ों लोग उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। इस मुकदमे से लूला के राजनीतिक करियर की समाप्ति भी हो सकती है।

लूला (71 वर्ष) रिश्वत के तौर पर समुद्र तट पर स्थित अपार्टमेंट लेने के आरोपी हैं। वहीं, इस बारे में लूला का कहना है कि उन पर यह आरोप साल 2018 में दोबारा चुनाव कराने की उनकी मांग को रोकने के लिए लगाया गया है। लूला के समर्थक कुरितिबा के दक्षिणी शहर में इकट्ठा हो रहे हैं।

वर्कर्स पार्टी की लाल रंग वाली शर्ट पहने और हाथों में लाल झंडा लिए सैकड़ों लोग लूला के समर्थन में उतर आए हैं। लूला समर्थक एक वकील राल्फ मोरेयरा ने कहा कि लूला गलत न्यायिक कार्यपद्धति के शिकार हुए हैं। लूला साल 2003-2010 में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के समय लातिन अमेरिका में वामपंथ के प्रतीक बनकर उभरे थे। इस दौरान हजारों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया था। फिलहाल लूला पर भ्रष्टाचार के पांच मुकदमे चल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश