1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया: मकान पर हेलिकॉप्टर गिरने से 3 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया: मकान पर हेलिकॉप्टर गिरने से 3 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2018 12:12 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 12:12 pm IST

यात्रा एवं उड़ान प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर के आज दक्षिणी तटीय कैलिफोर्निया स्थित एक मकान पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

California 3 people died due to helicopter collapse on house- India TV Hindi
California 3 people died due to helicopter collapse on house

लॉस एंजिलिस: यात्रा एवं उड़ान प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर के आज दक्षिणी तटीय कैलिफोर्निया स्थित एक मकान पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आपात कर्मियों ने यह जानकारी दी। (क्लीवलैंड में घर में आग में लगने से 3 लोगों की मौत, चौथे की तलाश जारी )

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार सीट वाला रॉबिनसन 44 हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा, ऐसा प्रतीत होता है कि गिरने से पहले वह मकान की छत से टकरा गया था। नजदीक रहने वाली एक महिला ने स्थानीय समाचार चैनल एबीसी7 को बताया कि ऐसा लगा जैसे ट्रेन आ रही है।

उसने कहा, ‘‘मैंने वहां एक व्यक्ति को देखा, मुझे नहीं पता की वह गिरा था या नहीं और वहां शरीर के टुकड़े भी बिखरे थे।’’ न्यूपोर्ट बीच में अग्निश्मन दल के प्रमुख ने बताया कि दुर्घटना संबंधी विस्तृत जानकारी अभी मौजूद नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश